Bikaner : भोजक को डॉक्टरेट की उपाधि - Aapni Hathai - आपणी हथाई
Tuesday, March 10, 2026
Homeखटाखट स्टोरीBikaner : भोजक को डॉक्टरेट की उपाधि

Bikaner : भोजक को डॉक्टरेट की उपाधि

- Advertisement -Ads

आपणी हथाई न्यूज, रमेश भोजक पुत्र बजरंग लाल भोजक को जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय, जोधपुर द्वारा वाणिज्य संकाय के लेखांकन विभाग में पीएचडी की उपाधि प्रदान की गई। डॉ भोजक ने अपना कार्य राजकीय बांगड़ स्नातकोत्तर महाविद्यालय, पाली के एसोसिएट प्रोफेसर डॉक्टर वी. डी. दवे के निर्देशन में पूर्ण किया।

- Advertisement -Ads

डॉक्टर भोजक का शोध लेखन भारत में इलेक्ट्रॉनिक उद्योग की वित्तीय निष्पादन मूल्यांकन पर पूर्ण किया गया। डॉक्टर भोजक द्वारा अपने शोध अध्ययन में भारत की विभिन्न इलेक्ट्रॉनिक कंपनियों के वित्तीय निष्पादन मूल्यांकन हेतु बहुत ही महत्वपूर्ण बताया जा रहा है। रमेश भोजक द्वारा पीएचडी की उपाधि प्राप्त करने पर शिक्षा जगत में खुशी की लहर दौड़ गई और विभिन्न शिक्षा से जुड़े लोगों ने उन्हें बधाई दी । रमेश भोजक अपनी पीएचडी पूर्ण करने पर अपने गुरुजनों का ईश्वर का तथा माता-पिता का आशीर्वाद मानते हैं।

- Advertisement -Ads

ताजा खबर