Homeखटाखट स्टोरीBikaner : लेबोरेट्री टेक्नीशियन कर्मचारी संघ के चुनाव 27 नवंबर को,गहलोत और...

Bikaner : लेबोरेट्री टेक्नीशियन कर्मचारी संघ के चुनाव 27 नवंबर को,गहलोत और दिवाकर मतदान अधिकारी नियुक्त

आपणी हथाई न्यूज, राजस्थान मेडिकल कॉलेज लेबोरेट्री टेक्नीशियन कर्मचारी संघ सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज बीकानेर अध्यक्ष चुनाव दिनांक 27 नवम्बर 2025 को सुनिश्चित होने जा रहे है ।चुनाव कमिटी के संयोजक अरविंद सिंह शेखावत के द्वारा जानकारी दी गई है की  चुनाव प्रक्रिया के लिए प्रधानाचार्य द्वारा कमिटी का गठन किया गया है जिसके  नोडल अधिकारी डॉ दीपशिखर आचार्य एवम  प्रशासन अधिकारी संजय गहलोत व लेखाधिकारी सुनील दिवाकर को मतदान अधिकारी नियुक्त किया गया है । इस दौरान नामांकन दाखिल करने की दिनांक 26 नवम्बर 2025 सुबह 10.00 बजे तथा नाम वापसी का समय दोपहर 2.00 बजे तक होगा ।
मतदान दिनांक 27 नवम्बर 2025 को सुबह 10.00 बजे से दोपहर 4.00 बजे तक लोकतांत्रिक तरीके से सम्पन्न करवाये जायेगे ,साथ ही चुनाव का परिणाम भी उसी दिन घोषित किया जायेगा । समिति के अध्यक्ष रविशंकर पुरोहित एवम सहसंयोजक धर्मपाल बिस्नोई व विकास मोदी ने समस्त लैब टेक्नीशियन को शत प्रतिशत मतदान करने की अपील की ताकि लोकतांत्रिक तरीके से मतदान प्रक्रिया पूर्ण की जा सके।


ताजा खबर