HomeबीकानेरBikaner: भाजपा नेता एवं अधिवक्ता भगवान सिंह मेड़तिया के समर्थन में लामबंद...

Bikaner: भाजपा नेता एवं अधिवक्ता भगवान सिंह मेड़तिया के समर्थन में लामबंद हुए वकील

basic ad

आपणी हथाई न्यूज,भाजपा नेता भगवान सिंह मेड़तिया पर बीछवाल पुलिस की ओर से इस्तगासे के जरिए मामला दर्ज करवाने के विरोध में आज बीकानेर बार एसोसिएशन के सदस्य एवं भाजपा नेता भगवान सिंह मेड़तिया के समर्थन में बार एसोसिएशन अध्यक्ष के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने जिला पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौपा।

अधिवक्ताओं द्वारा आज सौंपे गए ज्ञापन में बताया गया है कि बीछवाल पुलिस द्वारा अधिवक्ता भगवान सिंह मेड़तिया के साथ अभद्र व्यवहार कर द्वेष पूर्ण कार्रवाई की गई है। जापान में बताया गया है कि अधिवक्ता भगवान सिंह मेड़तिया लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रख रहे थे लेकिन पुलिस ने द्वेष पूर्ण कार्रवाई कर उनके खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। इस मामले में अधिवक्ताओं द्वारा बीछवाल थाना अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग भी की है।



ताजा खबर