Bikaner: घर से इंजेक्शन लगवाने का कहकर निकली, तीन बच्चों सहित हुई गायब ! मामला दर्ज - Aapni Hathai - आपणी हथाई
Tuesday, March 10, 2026
Homeखटाखट स्टोरीBikaner: घर से इंजेक्शन लगवाने का कहकर निकली, तीन बच्चों सहित हुई...

Bikaner: घर से इंजेक्शन लगवाने का कहकर निकली, तीन बच्चों सहित हुई गायब ! मामला दर्ज

- Advertisement -Ads

आपणी हथाई न्यूज, शुक्रवार को रिडमलसर निवासी सुमन अपने तीन बच्चों वेदिका, सारिका और जियांस के साथ लापता होने का मामला जयनारायण व्यास कॉलोनी थाने में आया है। परिजनों के अनुसार, सुमन शुक्रवार को पीबीएम अस्पताल में इंजेक्शन लगवाने के लिए घर से निकली थीं, लेकिन उसके बाद वापस नहीं लौटीं।

- Advertisement -Ads

 

 

परिवारजनों ने काफी तलाश करने के बाद व्यास कॉलोनी थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ ही संभावित स्थानों पर तलाश की जा रही है।

परिजनों ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी को सुमन और उनके बच्चों के बारे में कोई जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस या परिवार को सूचित करें।

- Advertisement -Ads

ताजा खबर