Homeखटाखट स्टोरीWeather: प्रदेश में फिर से शुरू होगा गर्मी का कहर, तापमान में...

Weather: प्रदेश में फिर से शुरू होगा गर्मी का कहर, तापमान में होगी बढ़ोतरी

आपणी हथाई न्यूज, प्रदेश में दो तीन दिन की राहत के बाद एक बार फिर से गर्मी का कहर शुरू होगा। मौसम विभाग के अनुसार राज्य के अधिकांश भागों में आज से ही आंधी बारिश की गतिविधियों में कमी होने की संभावना है। हालांकि, पूर्वी राजस्थान में कहीं-कहीं मेघगर्जन व हल्की बारिश होने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर बीकानेर संभाग के ज्यादातर इलाकों में आगामी 2-3 दिन मौसम मुख्यतः शुष्क रहने तथा तापमान में 2-3 डिग्री से. बढ़ोतरी होने की संभावना है। 8-11 जून को सीमावर्ती क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 44-46 डिग्री दर्ज होने तथा कहीं-कहीं हीटवेव चलने व तेज धूलभरी हवाएं 20-30 Kmph चलने की प्रबल संभावना है।एक और नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से राज्य के कुछ भागों में 11 जून से पुनः आंधी बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने की प्रबल संभावना है।



ताजा खबर