Homeखटाखट स्टोरीBikaner : एसबीआई की बड़ी पहल: मूंधड़ा मेडिसिन विंग को 71 लाख...

Bikaner : एसबीआई की बड़ी पहल: मूंधड़ा मेडिसिन विंग को 71 लाख के अत्याधुनिक चिकित्सा उपकरण भेंट

 

Bikaner आपणी हथाई न्यूज, भारतीय स्टेट बैंक के जयपुर मंडल की ओर से कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) के तहत पीबीएम अस्पताल की मूंधड़ा मेडिसिन विंग करीब 71 लाख रुपए की लागत के अत्याधुनिक चिकित्सा उपकरण उपलब्ध करवाए गए हैं। इनमें अल्ट्रासोनोग्राफी मशीन, डिजिटल एक्स-रे मशीन और पोर्टेबल एक्स-रे मशीन शामिल हैं। इन उपकरणों का लोकार्पण 14 सितंबर 2026 को एसबीआई जयपुर मंडल के मुख्य महाप्रबंधक श्री ओंकार नाथ चौधरी ने पीबीएम अस्पताल की सीएम मूंदड़ा चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा नवनिर्मित मेडिसिन विंग में किया।

सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य **डॉ. सुरेंद्र वर्मा** ने एसबीआई प्रबंधन का आभार जताते हुए कहा कि इन अत्याधुनिक मशीनों के शुरू होने से मरीजों की जांच और गुणवत्तापूर्ण उपचार की सुविधा अस्पताल में ही उपलब्ध हो सकेगी। मरीजों को जांच के लिए अन्य विभागों में भेजने की आवश्यकता कम होगी और चिकित्सा सेवाएं एक ही स्थान पर मिल सकेंगी। पीबीएम अस्पताल के अधीक्षक डॉ. बी.सी. घीया ने भी बैंक का धन्यवाद देते हुए कहा कि नवनिर्मित मेडिसिन विंग को सुचारू रूप से शुरू करने में एसबीआई द्वारा उपलब्ध करवाए गए उपकरणों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

एसबीआई के मुख्य महाप्रबंधक ओंकार नाथ चौधरी ने कहा कि बैंक अपनी CSR पहल के माध्यम से चिकित्सा, सामाजिक सेवा, शिक्षा और साइबर सुरक्षा सहित विभिन्न क्षेत्रों में लगातार सहयोग करता रहा है और भविष्य में भी जनहित से जुड़े कार्यों में योगदान जारी रखेगा। कार्यक्रम में बैंक अधिकारियों, चिकित्सा विभाग के प्रतिनिधियों तथा सीएम मूंदड़ा चैरिटेबल ट्रस्ट से जुड़े पदाधिकारियों की मौजूदगी रही। कार्यक्रम के दौरान अस्पताल प्रबंधन और ट्रस्ट की ओर से मुख्य महाप्रबंधक का प्रतीक चिह्न भेंट कर सम्मान भी किया गया।



ताजा खबर