Homeखटाखट स्टोरीBikaner : सिनेमैजिक हॉल के प्रबंधक ने अज्ञात के खिलाफ करवाया मुकदमा...

Bikaner : सिनेमैजिक हॉल के प्रबंधक ने अज्ञात के खिलाफ करवाया मुकदमा दर्ज, अज्ञात ने किया लाखों का नुकसान

आपणी हथाई न्यूज, बीकानेर के गंगाशहर थाना क्षेत्र में स्थित सिनेमैजिक सिनेमा हॉल में लाखों रूपये का नुकसान होने का एक मामला सामने आया है।सिनेमा हॉल के प्रबंधक गिरीश यादव गंगाशहर थाने में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज करवाते हुए बताया है कि सिनेमैजिक सिनेमा हॉल में फ़िल्म दिखाने के लिए जो पर्दा काम में लिया जाता है। उस पर्दे को हमारे सिनेमा के अंदरूनी स्टाफ ने किसी धारदार चीज से फाड़ कर नुकसान कर दिया।

प्रबंधक गिरीश यादव ने बताया की यह नुकसान लगभग 9 से 10 लाख रूपये के आस पास का हुआ है। बरहाल गंगाशहर थाना पुलिस ने इस सम्बन्ध में मामला दर्ज कर जांच रामफुल को सौपीं है।



ताजा खबर