
Bikaner आपणी हथाई न्यूज, पीएम श्री राजकीय सादुल उच्च माध्यमिक विद्यालय में MHHM (मासिक धर्म स्वच्छता प्रबंधन) कार्यक्रम के तहत एक विशेष ‘मासिक धर्म स्वच्छता प्रबंधन कोना’ (MHHM Corner) स्थापित किया गया है।
कार्यक्रम की संयोजक हिमानी शर्मा ने बताया कि छात्राओं (बालिकाओं) की मासिक धर्म से जुड़ी आवश्यक जरूरतों व स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए इस विशेष कक्ष का निर्माण कराया गया है। इस नए कक्ष का विधिवत उद्घाटन रेलवे हॉस्पिटल की स्त्री रोग विशेषज्ञ (गायनेकोलॉजिस्ट) डॉ. श्वेता चौधरी ने किया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की प्रधानाचार्य सुशीला जयपाल ने उपस्थित छात्राओं व शिक्षकों को ‘पीएम श्री योजना’ से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियों से अवगत कराया। सह-संयोजक मीनाक्षी गुप्ता ने बालिकाओं को स्वच्छता एवं स्वास्थ्य से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें बताईं और उन्हें सेनेटरी पैड भी वितरित किए।

इस अवसर पर विद्यालय की वाइस प्रिंसिपल सुलोचना सुथार और सविता गुप्ता ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में निर्मला मूंड तथा कांता वाधवानी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति व शिक्षिकाएं मौजूद रहीं।


