
आपणी हथाई Bikaner न्यूज, बीकानेर पुलिस द्वारा मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन नीलकंठ” के तहत बड़ी कार्रवाई की गई। जानकारी के अनुसार जिले की नाल थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 1 क्विंटल 4 किलो 380 ग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद किया है। पुलिस ने मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर मादक पदार्थ के परिवहन में इस्तेमाल की जा रही केम्पर गाड़ी भी जब्त की है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान राजूदास, निवासी श्रीरामसर छोटा के रूप में हुई है।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। पुलिस अब बरामद डोडा पोस्त के स्रोत और इसके परिवहन से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।


