
Bikaner Accident आपणी हथाई न्यूज, शहर के नयाशहर थाना क्षेत्र में चुंगी नाके के पास एक दर्दनाक हादसे में बाइक सवार महिला की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार सड़क पर चल रहे एक ट्रैक्टर का अचानक टायर फट गया। इससे ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया और पास से गुजर रही बाइक उसकी चपेट में आ गई।
हादसे में बाइक पर सवार महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद घायल महिला को उपचार के लिए पीबीएम अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
जानकारी के अनुसार मृतका की पहचान संतोष कंवर पत्नी रावत सिंह, निवासी सोडवाली, लूणकरणसर के रूप में हुई है। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। इस दर्दनाक घटना से महिला के परिजनों में शोक की लहर है।


