HomeबीकानेरBikaner Murder Case : पूर्व मंत्री देवीसिंह भाटी का दबाव आया काम,...

Bikaner Murder Case : पूर्व मंत्री देवीसिंह भाटी का दबाव आया काम, इन मांगों पर बनी सहमति, धरना समाप्त

आपणी हथाई न्यूज,गत रात्रि से चल रहा मृतक नरेन्द्रसिंह के समर्थन में चल रहा आंदोलन समाप्त हो गया है। पूर्व मंत्री देवीसिंह भाटी ने पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम एवं जिला कलक्टर नमृता वृष्णि से अलग-अलग बातचीत की एवं घटना के लिए कड़ा एतराज जताते हुए पुलिस प्रशासन की भूमिका पर सवालिया निशान लगाया। उन्होंने कहा कि आज अगर मांगे नहीं मानी गई तो वे इस आंदोलन के समर्थन में सड़कों पर जनसमूह के साथ उतरेंगे, जिससे जिला प्रशासन के हाथ पांव फूल गए।

 

शाम होते होते जिला कलेक्टर नमृता वृष्णि एवं एसपी तेजस्विनी गौतम ने पूर्व मंत्री देवीसिंह भाटी को अवगत करवाया की आपके कहे मुताबिक मृतक के परिजन को एनटीपीसी सोलर में संविदा पर नौकरी, 26 लाख रुपए सहायता और थाना एसएचओ को निलंबन के लिए डीजीपी को अनुशंसा एवं मुल्जिमों की गिरफ्तारी के लिए सशक्त टीम के गठन की बात कही । जिस पर भाटी की सहमति के बाद राजपूत समाज सहित 36 कौम के युवाओं ने बीकानेर बन्द का आह्ववान स्थगित कर दिया।

पूर्व मंत्री देवीसिंह भाटी ने कहा कि जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के नकारात्मक रवैये से राजस्थान सरकार की छवि खराब होती है इसलिए जिम्मेदारों का फर्ज बनता है कि सब अपना काम ठीक ढंग से करें।



ताजा खबर