

आपणी हथाई Bikaner न्यूज, बीकानेर के नोखा तहसील के बागड़ी जिला अस्पताल में उस समय सनसनी फैल गई, जब अस्पताल के टॉयलेट में करीब छह माह का भ्रूण मिलने की सूचना सामने आई। जानकारी के अनुसार भ्रूण मिलने की जानकारी सबसे पहले सफाई कर्मचारियों को हुई, जिसके बाद उन्होंने तत्काल अस्पताल के डॉक्टरों और प्रशासन को सूचना दी।
मामले की सूचना मिलने के बाद जांच टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। टीम यह पता लगाने में जुटी है कि भ्रूण अस्पताल के टॉयलेट तक कैसे पहुंचा और इसे वहां किसने छोड़ा।

फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है। जांच के बाद ही घटना से जुड़े तथ्यों और भ्रूण के अस्पताल तक पहुंचने की वास्तविक वजह सामने आ सकेगी।




