Homeखटाखट स्टोरीBikaner : अब गर्मी की छुट्टियों में सप्ताह में दो दिन स्कूल...

Bikaner : अब गर्मी की छुट्टियों में सप्ताह में दो दिन स्कूल आएंगे संस्था प्रधान,जोरवाल ने किया निर्देश जारी

22 मई 2025,आपणी हथाई न्यूज, अब गर्मी की छुट्टियों मे संस्था प्रधान को  2 दिन स्कूल आना होगा ? हालांकि यह आदेश उन राजकीय विद्यालयों के लिए है जहां ग्रीष्मावकाश के दौरान मरम्मत और निर्माण का कार्य चल रहा है। संस्था के प्राचार्य और प्रधानाध्यापकों को सप्ताह के दो दिन सोमवार और गुरुवार को अनिवार्य रूप से विद्यालय में उपस्थित होना होगा।

यह निर्देश राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद की परियोजना निदेशक अनुपमा जोरवाल ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को जारी किए हैं ।बइस आदेश के अनुसार विद्यालयों में विभिन्न योजनाओं के तहत चल रहे निर्माण कार्यों जैसे की कार्यदेश जारी करना अनुबंध करना उन्हें निर्देश देना गुणवत्ता की निगरानी करना और भुगतान की प्रक्रिया को समय पर पूरा करवाने में संस्था प्रधानों की जिम्मेदारी तय की गई है।

 

ग्रीष्म अवकाश में संबंधित संस्था प्रधानों को सप्ताह में दो दिन मुख्यालय पर रहकर निर्माण कार्यों की मॉनीटरिंग भी करनी होगी उपस्थिति के सत्यापन जिला परियोजना समन्वय करेंगे, और इन दिनों का लाभ उन्हें उपार्जित अवकाश (ईएल) के रूप में मिलेगा इस आदेश का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि निर्माण कार्य समय पर पारदर्शी और गुणवत्ता पूर्ण तरीके से पूरे हो ताकि आगामी सत्र में छात्र-छात्राओं को बैठकर सुविधा मिल सके।



ताजा खबर