Homeक्राइमBikaner: बीकानेर में नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 358 ग्राम...

Bikaner: बीकानेर में नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 358 ग्राम अवैध मादक पदार्थ किया बरामद

आपणी हथाई Bikaner न्यूज,  नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गंगाशहर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 358 ग्राम अवैध मादक पदार्थ अफीम बरामद की है।

बीकानेर रेंज आईजी ओमप्रकाश, पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) प्रह्लाद राय और सीओ गंगाशहर के सुपरविजन में यह कार्रवाई की गई।

पुलिस के अनुसार 30 सितंबर 2026 को गंगाशहर थाना पुलिस की टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए घड़सीसर रोड, गंगाशहर क्षेत्र में दबिश दी। इस दौरान आरोपी ओमप्रकाश जाट, उम्र 26 वर्ष, निवासी आदर्श विद्या मंदिर के पीछे, घड़सीसर रोड, गंगाशहर को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 358 ग्राम अफीम बरामद हुई।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कार्रवाई में गंगाशहर थाना पुलिस के साथ जिला डीएसटी टीम बीकानेर की भी विशेष भूमिका रही।

पुलिस टीम में थानाधिकारी गणेश कुमार विनई, उपनिरीक्षक पवन कुमार सहित पुलिसकर्मी शामिल रहे। मामले में आरोपी से मादक पदार्थ की सप्लाई और नेटवर्क को लेकर पूछताछ की जा रही है।



ताजा खबर