बीकानेर में नयाशहर पुलिस ने कसी नशे पर नकेल, आचार्य चौक में कार्रवाई कर.... - Aapni Hathai - आपणी हथाई
Sunday, November 16, 2025
Homeखटाखट स्टोरीबीकानेर में नयाशहर पुलिस ने कसी नशे पर नकेल, आचार्य चौक में...

बीकानेर में नयाशहर पुलिस ने कसी नशे पर नकेल, आचार्य चौक में कार्रवाई कर….

- Advertisement -Ads

आपणी हथाई न्यूज,बीकानेर शहर में बढ़ते नशे और नशे के सौदागरो पर नयाशहर पुलिस ने नकेल कसी है। बीते कई वर्षों से शहर में नशाखोरी बेतहाशा बढ़ी है जिसके पीछे मुख्य वजह नशे का व्यापार है, इसी नशे के व्यापार को नेस्तनाबूद करने के लिए बीकानेर पुलिस लगातार कार्यवाही कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार कल बीकानेर में डीएसटी टीम, नयाशहर व सदर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई के दौरान हजारों की तादात में नशीली टेबलेट और ढाई सौ से ज्यादा सिरप बरामद कर इस मामलें में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार इस कार्रवाई के दौरान पुलिस आचार्य चौक में भी गई और इस मामलें से जुड़े दो आरोपियों दीपचंद और मांगीलाल बिश्नोई को गिरफ्तार भी किया गया।

- Advertisement -Ads

ताजा खबर