Bikaner : आपत्तिजनक कंटेंट डालना पड़ा महंगा, बीकानेर की कोतवाली पुलिस ने किया दो युवकों को गिरफ्तार - Aapni Hathai - आपणी हथाई
Tuesday, January 20, 2026
Homeखटाखट स्टोरीBikaner : आपत्तिजनक कंटेंट डालना पड़ा महंगा, बीकानेर की कोतवाली पुलिस...

Bikaner : आपत्तिजनक कंटेंट डालना पड़ा महंगा, बीकानेर की कोतवाली पुलिस ने किया दो युवकों को गिरफ्तार

- Advertisement -Ads

आपणी हथाई न्यूज,सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक कंटेंट डालने के आरोप में बीकानेर पुलिस ने दो जनों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार आचार्यो की घाटी निवासी 27 वर्षीय मनमथ आचार्य ने वाट्सएप ग्रुप में आपत्तिजनक मैसेज किया था,बाद में उक्त मैसेज को डिलीट भी कर दिया गया था। इस वाट्सएप ग्रुप का एडमिन 32 वर्षीय सुशील माली है। सुशील बाहेती स्कूल के पास ही आचार्यो की घाटी का ही निवासी है। बीकानेर की पुलिस द्वारा सोशल मीडिया पर पैनी नजर रखी जा रही है। दोनो आरोपियों को बीकानेर की कोतवाली पुलिस ने हिरासत में लिया। बीकानेर पुलिस एसपी के निर्देशानुसार पुलिस सोशल मीडिया की गतिविधियों पर बारीक नजर रख रही है, आगे भी बीकानेर पुलिस द्वारा ऐसी ही मुस्तैदी जारी रहेगी।
मनोज रतन व्यास

- Advertisement -Ads

ताजा खबर