Bikaner: कल शाम हुआ शहरी परकोटा "राधे-राधे मय",फागोत्सव यात्रा में उमड़ी महिलाओं और बालिकाओं की बड़ी तादाद.. - Aapni Hathai - आपणी हथाई
Wednesday, February 18, 2026
Homeखटाखट स्टोरीBikaner: कल शाम हुआ शहरी परकोटा "राधे-राधे मय",फागोत्सव यात्रा में उमड़ी महिलाओं...

Bikaner: कल शाम हुआ शहरी परकोटा “राधे-राधे मय”,फागोत्सव यात्रा में उमड़ी महिलाओं और बालिकाओं की बड़ी तादाद..

- Advertisement -Ads

आपणी हथाई न्यूज़, कल शाम को पूरा शहरी परकोटा राधेमय हो गया,संस्कृति रक्षक मंडल द्वारा कल शहरी परकोटे की गलियों में से फाग उत्सव यात्रा निकाली। फागोत्सव यात्रा की शुरुआत रघुनाथसर कुंए के पास स्थित गिरिराज जी मन्दिर से हुई। गिरिराज जी मन्दिर से होकर यात्रा नत्थूसर गेट,बारह गवाड़ चौक,सदाफ़ते, रतानी व्यासों के चौक,हर्षो के चौक,कीकाणी और लालाणी व्यासों के चौक से होते हुए दम्माणी चौक के बड़े गोपाल जी मन्दिर तक जाकर पूर्ण हुई। पूरी यात्रा के दौरान भक्तगण बाल गोपाल पर फूल-गुलाल की वर्षा करते रहे। इस फागोत्सव यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं और युवतियों ने हिस्सा लिया। फागोत्सव यात्रा का स्वागत शहर के अनेक स्थानों पर पुष्प वर्षा कर किया गया।संस्कृति मंडल से जुड़े सदस्यों ने बताया कि ये आध्यात्मिक यात्रा अब हर वर्ष होलाष्टक के दौरान आयोजित होती रहेगी। साल 2023 में अगली फागोत्सव यात्रा 5 मार्च को निकलेगी।
मनोज रतन व्यास

- Advertisement -Ads

ताजा खबर