Homeखटाखट स्टोरीBikaner : फिर याद आए आर के साहब,जन्मदिन पर स्वरांजलि कार्यक्रम द्वारा...

Bikaner : फिर याद आए आर के साहब,जन्मदिन पर स्वरांजलि कार्यक्रम द्वारा आर के साहब को दी गई श्रद्धांजलि

आपणी हथाई न्यूज,बीकानेर के संगीत जगत के बड़े नाम रहे स्वर्गीय आर. के. साहब को कल उनके जन्मदिन पर उनके चाहने वालो ने फिर से याद कर स्वरांजलि अर्पित की। आर के साहब को उनके चाहने वालों ने धरणीधर मन्दिर में अनेक भजन प्रस्तुत कर अपनी भावनाएं प्रकट की। आर के साहब हर साल लगभग पूरे सावन महीने में धरणीधर मन्दिर में रात को भजनों की प्रस्तुतियां देते थे। धरणीधर मन्दिर में सालों से रात को भजन संध्या में शामिल होने वाले सुशील आचार्य ने बताया कि धरणीधर मन्दिर में स्वर्गीय आर के साहब पूरे सावन भक्ति रस की धारा प्रवाहित करते थे,चूंकि आज आर के साहब हमारे बीच नही है, लेकिन उनकी परम्परा को जीवंत बनाए रखने का काज निकट भविष्य में भी जारी रहेगा। आर के साहब के जन्मदिन के अवसर पर पंडित गिरिराज व्यास, नवदीप बीकानेरी,मास्टर नानू,लाल जी व्यास, के सी काका,बाबू कटपीस और आर के साहब के पुत्र सूर्या ने भजन प्रस्तुत किए। भजन संध्या में सैंकड़ों लोगो ने आर.के.साहब से जुड़े अनेक संस्मरण भी सुनाए।
मनोज रतन व्यास



ताजा खबर