Bikaner : 24 मार्च गुरुवार को मोकलसर पहुंचने का हो रहा आव्हान,पीड़ित को न्याय दिलाने... - Aapni Hathai - आपणी हथाई
Tuesday, February 17, 2026
HomeबीकानेरBikaner : 24 मार्च गुरुवार को मोकलसर पहुंचने का हो रहा आव्हान,पीड़ित...

Bikaner : 24 मार्च गुरुवार को मोकलसर पहुंचने का हो रहा आव्हान,पीड़ित को न्याय दिलाने…

- Advertisement -Ads

आपणी हथाई न्यूज, बीती 6 फरवरी को बीकानेर जिले के लूणकरणसर तहसील के चकजोड गांव के पवन शर्मा पुत्र चंदूराम शर्मा का कार्य के दौरान यहां कि एक रोड़ व टॉल प्लाजा चलाने वाली कंपनी में कार्य करते हुए कंपनी की गाड़ी में एक्सीडेंट में घटनास्थल पर ही रात 8.30 बजे मृत्यु हो गई थी जिसके बाद कंपनी द्वारा इस मामले को सुबह तक छुपाया गया और परिजनों को नही बताया, सुबह परिजनों को बताकर शव देकर कंपनी के लोग रफूचक्कर हो गए और फिर एक महीने तक परिवार के लोगो की सुध नहीं ली, परिवार के लोगो द्वारा किसी भी प्रकार के मुआवजे या सहयोग का कहने पर कंपनी के लोगो द्वारा डराया गया तथा मामले में पवन शर्मा के स्थाई कर्मचारी ना होने का बहाना बनाकर घरवालों को भगा दिया तथा स्थानीय कंपनी के सुपरवाइजर व अन्य लोगो को द्वारा परिजनों को कहा गया कि तुम कंपनी की बराबरी नहीं कर सकते इसलिए इस मामले में चुप रहो तो ही बढ़िया है पीड़ित परिवार ने जगह जगह न्याय की गुहार लगाई।

- Advertisement -Ads

एक बड़े जन आंदोलन का हो रहा आव्हान

इसी मामलें को लेकर 24 मार्च गुरुवार को स्थानीय लोगो ने अक्रोशित होकर बहुत बड़े आंदोलन का आव्हान किया है और सबसे पहले मोकलसर कंपनी के कैंप में इक्कठे होकर फिर टॉल प्लाजा को अनिश्चितकालीन बंद करने का आव्हान किया है जिसमे लोगो को सोशल मीडिया के साथ साथ अलग अलग टुकड़ियों में टीमें बनाकर गांव के लोगो को और आसपास के लोगो को जागरूक किया जा रहा है न्याय के लिए पीड़ित परिवार के साथ हर आम आदमी साथ आता नजर आ रहा है।

ये सब संगठन आ रहे है साथ

विप्र सेना के मुखिया सुनील तिवारी, डॉ विवेक माचरा, सम्पत सारस्वत बामनवाली, दिनेश सारस्वत मलकीसर, मोहित सोनी लावट, सर्वेश पांडे, दिनेश राणेजा तथा स्थानीय जन प्रतिनिधि में प्रभुदयाल सारस्वत, महेंद्र सारस्वत, साथ ही सामाजिक कार्यकर्ता में रघुवीर सिंह शेखावत, भंवर विक्रम राठौड़, शीशपाल ओझाइया, ऋषि ओझा, गोविंद ओझा ने इस अन्याय के खिलाफ की लड़ाई में अपनी पूरी ताकत लगा दी है और ज्यादा से ज्यादा लोगो को इस आंदोलन से जुड़ने की अपील की है।

- Advertisement -Ads

ताजा खबर