बॉलीवुड : अभिनेता रणबीर कपूर और आलिया भट्ट बंधने जा रहें शादी के बंधन में, ये लोग होंगे शामिल - Aapni Hathai - आपणी हथाई
Sunday, November 16, 2025
Homeखटाखट स्टोरीबॉलीवुड : अभिनेता रणबीर कपूर और आलिया भट्ट बंधने जा रहें शादी...

बॉलीवुड : अभिनेता रणबीर कपूर और आलिया भट्ट बंधने जा रहें शादी के बंधन में, ये लोग होंगे शामिल

- Advertisement -Ads

आपणी हथाई न्यूज,

देश में किसी सेलिब्रिटीज की शादी हो और वो छुपी रह जाये ऐसा बहुत कम ही देखने को मिलता है। बुधवार को मीडिया की खबरों में बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और फ़िल्म अभिनेत्री आलिया भट्ट की शादी की खबरें तैरने लगी और देखते ही देखते 14 अप्रैल यानि आज गुरुवार को शादी होने की पुष्टि भी मीडिया ने कर डाली।

मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक आज रणबीर और आलिया दोपहर करीब 3 बजे अपने फ्लैट वास्तु में ही शादी करेंगे। शादी में भी सिर्फ करीबी लोग और दोस्त शामिल होंगे। रणबीर और आलिया अपनी ड्रीम वेडिंग को बहुत ही सीक्रेट रखना चाहते हैं। इस हफ्ते रणबीर और आलिया के फ्लैट वास्तु में खूब चहल पहल देखने को मिली। हालांकि अभी अपार्टमेंट परिसर को कपड़े से बंद कर दिया गया है। लेकिन खबरों के मुताबिक जहां फंक्शन का आयोजन होना है उस जगह को बहुत ही खूबसूरत तरीके से सजाया गया है।

वास्तु के अलावा, कपूर परिवार का घर ‘कृष्णा राज बंगला’ और आरके स्टूडियो को भी लाइट से सजाया गया है। शादी के बाद रणबीर और आलिया कृष्णा राज बंगले में ही रहने वाले हैं। बता दें कि मंगलवार शाम को रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर, पति भरत साहनी और बेटी समारा को भी मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था। वही आलिया भट्ट के सौतेले भाई राहुल भट्ट ने बताया कि इस शादी का निमन्त्रण 28 लोगों को दिया गया है जिसमें दोनों के परिवार के लोग शामिल है।

- Advertisement -Ads

ताजा खबर