आपणी हथाई न्यूज, बॉलीवुड की जेन नेक्स्ट पीढ़ी के सुपरस्टार्स में से एक रणवीर सिंह की नई आने वाली फ़िल्म “धुरंधर ” का फर्स्ट लुक कल उनके 40वें जन्मदिन पर जारी किया गया।धुरंधर को उरी जैसी हिट फ़िल्म के निर्देशक आदित्य धर ने मुकेश अम्बानी की जियो स्टूडियोज के साथ मिलकर बनाया है।
धुरंधर में रणवीर सिंह के साथ संजय दत्त, आर माधवन, अर्जुन रामपाल और अक्षय खन्ना जैसे स्टार्स नजर आएंगे। धुरंधर को 5 दिसम्बर 2025 को रिलीज किया जाएगा।
धुरंधर के बाद रणवीर सिंह अगले साल जनवरी 2026 से डॉन 3 पर काम शुरू करेंगे। डॉन 3 को फरहान अख्तर निर्देशित करेंगे।
रणवीर से पहले फिल्मी पर्दे पर अमिताभ बच्चन और शाहरुख़ खान डॉन का किरदार निभा चुके है।
डॉन 3 में रणवीर के साथ कियारा आडवाणी, विक्रांत मेस्सी जैसे सितारें नजर आएंगे, फ़िल्म में प्रियंका चोपड़ा की भी स्पेशल भूमिका हो सकती है।
मनोज रतन व्यास

