Homeखटाखट स्टोरीबॉलीवुड :फिल्मी दुनिया की तीन हस्तियां हॉस्पिटल में भर्ती, उम्र संबंधी रोग...

बॉलीवुड :फिल्मी दुनिया की तीन हस्तियां हॉस्पिटल में भर्ती, उम्र संबंधी रोग से ग्रसित है तीनों सेलिब्रिटी

आपणी हथाई न्यूज, बॉलीवुड इंडस्ट्री की तीन बड़ी हस्तियां तबीयत नासाज होने के कारण मुंबई की अलग -अलग हॉस्पिटल में भर्ती है और उनका ईलाज चल रहा है।
फिल्मकार सुभाष घई, दिलीप कुमार की पत्नी वेटरन अभिनेत्री सायरा बानो और फ़िल्ममेकर करण जौहर की माँ हीरु जौहर तबीयत खराब होने से अस्पताल में एडमिट है।

 

79 साल के सुभाष घई का मुंबई के लीलावती अस्पताल में ईलाज चल रहा है, घई को मेमोरी लॉस और दूजी हेल्थ प्रॉब्लम्स है। करण जौहर की 80 वर्षीय माँ भी विभिन्न व्यधियों से पीड़ित है उनका मुंबई के अम्बानी हॉस्पिटल में ईलाज चल रहा है। स्व. दिलीप कुमार की पत्नी सायरा बानो पति के देहांत के बाद अवसाद में चली गई थी।

 

 

सायरा बानो ने अपने आप को घर तक ही सीमित कर लिया था, दो माह पूर्व उन्हें निमोनिया हुआ था। 81 साल की सायरा का ध्यान उनके परिजन मुंबई में एक निजी हॉस्पिटल में रख रहे है।
मनोज रतन व्यास



ताजा खबर