Homeखटाखट स्टोरीBreaking News : लूणकरणसर में गैंगस्टर रोहित गोदारा का मकान जमींदोज !...

Breaking News : लूणकरणसर में गैंगस्टर रोहित गोदारा का मकान जमींदोज ! प्रशासन का इनकार, फिर किसने किया ये काम ?

basic ad

आपणी हथाई न्यूज, बीकानेर जिले के लूणकरणसर कस्बे में सोमवार देर रात एक रहस्यमयी घटनाक्रम सामने आया, जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। जानकारी के अनुसार गैंगस्टर रोहित गोदारा (रोहित स्वामी) का मकान देर रात अचानक जमींदोज हो गया। मंगलवार सुबह घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और पूरे क्षेत्र में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया।

स्थानीय लोगों के अनुसार, देर रात मकान ध्वस्त होने की सूचना मिली। हालांकि, मकान किन परिस्थितियों में गिराया गया और इसके पीछे कौन लोग थे, इसका अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है। घटना के बाद तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं, लेकिन किसी भी दावे की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

मामले में प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि मकान गिराने की कार्रवाई में उसकी कोई भूमिका नहीं है। प्रशासन के इस बयान के बाद घटना और भी रहस्यमयी हो गई है। अब पुलिस और संबंधित एजेंसियां पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही हैं तथा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और अन्य साक्ष्यों के आधार पर तथ्य जुटाने का प्रयास किया जा रहा है।

फिलहाल यह साफ नहीं हो सका है कि मकान गिराने के पीछे क्या वजह थी और इसमें किसका हाथ है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। तब तक लूणकरणसर की यह घटना पूरे बीकानेर जिले में चर्चा का विषय बनी हुई है।

 



ताजा खबर