
आपणी हथाई politics न्यूज,राजस्थान में निकाय चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने राजस्थान के नगरीय निकाय चुनाव का कार्यक्रम जारी दिया है। प्रदेश में निकाय चुनाव दो चरणों में कराए जाएंगे और मतदान ईवीएम के माध्यम से होगा।मतदान के लिए 9 सितंबर को प्रथम चरण तथा 11 सितंबर को द्वितीय चरण की तारीख तय की गई है। मतदान का समय सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक रहेगा।इसके बाद 14 सितंबर को सुबह 8 बजे से मतगणना एवं चुनाव परिणाम जारी किया जाएगा।नगर निकायों में मेयर/अध्यक्ष/चेयरमैन के चुनाव के लिए 21 सितंबर और उपाध्यक्ष के चुनाव के लिए 22 सितंबर की तारीख का ऐलान किया गया है। बीकानेर नगर निगम में 11 सितंबर यानी दूसरे चरण में चुनाव होंगे।




