IPL2022 : गब्बर के जलवे के आगे सर जड़ेजा की टीम पड़ी फीकी,चेन्नई ने लगाया हार का सिक्सर - Aapni Hathai - आपणी हथाई
Wednesday, February 18, 2026
Homeखटाखट स्टोरीIPL2022 : गब्बर के जलवे के आगे सर जड़ेजा की टीम पड़ी...

IPL2022 : गब्बर के जलवे के आगे सर जड़ेजा की टीम पड़ी फीकी,चेन्नई ने लगाया हार का सिक्सर

- Advertisement -Ads

आपणी हथाई न्यूज,आईपीएल 2022 में कल के मैच में पंजाब ने चेन्नई को 11 रनों से हरा दिया। चेन्नई को जीत के लिए 188 रन बनाने थे,लेकिन चेन्नई लक्ष्य से 11 रन दूर रह गई। चेन्नई 6 विकेट खोकर 176 रन ही बना पाई। चेन्नई की इस आईपीएल सीजन में कल की हार छठवीं रही,जड़ेजा की टीम अब तक सिर्फ दो ही मैच इस सीजन में जीत पाई है। चेन्नई अंक तालिका में 4 अंकों के साथ नौवें स्थान पर है, वही कल की विजय के साथ पंजाब ने जीत का चौका लगाया। पंजाब 4 जीत और 4 हार के साथ पॉइंट टेबल में छठे स्थान पर है। गुजरात की टीम टॉप पर बनी हुई है। पंजाब की ओर से गब्बर शिखर धवन ने 88 रन बनाए। चेन्नई की ओर से अंबाती रायडू ने 78 रनों की पारी खेली। शिखर धवन ने कल आईपीएल में अपने 6000 रन भी पूरे किए। धवन से पहले आईपीएल में 6 हजार रन बनाने का रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम है।
मनोज रतन व्यास

- Advertisement -Ads

ताजा खबर