आपणी हथाई Election update, बीकानेर में 9 सितंबर को होने वाले निकाय चुनाव से पहले आज से प्रचार का शोर थम गया है। अब प्रत्याशी केवल घर-घर घूम कर मतदान की अपील कर सकते हैं। बीकानेर के वार्ड नंबर दो में कुल 15 प्रत्याशी मैदान में है जिसके चलते वार्ड में प्रचार का शोर सबसे ज्यादा रहा। अब वार्ड में प्रचार थम गया है। वार्ड में में प्रचार थमने के बाद अब प्रत्याशी बिना शोर शराबे के घर घर घूम कर वोट की अपील कर रहे हैं।
वार्ड नंबर दो में आज भाजपा प्रत्याशी दीपक व्यास के साथ बीकानेर पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास ने घर-घर घूम कर भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान की अपील की, इस दौरान विधायक जेठानंद व्यास और भाजपा प्रत्याशी दीपक व्यास के साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक नजर आए।
आपको बता दे बीते दिनों विधायक जेठानंद व्यास के नजदीकी रिश्तेदार का निधन हुआ जिसके चलते विधायक व्यास जैसलमेर गए और अगले ही दिन बीकानेर में आकर निकाय चुनाव में पार्टी के कार्यों में सक्रिय हो गए। कल जहां विधायक व्यास मुख्यमंत्री के साथ रोड शो में शामिल हुए उसके बाद भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन मे अलग अलग वार्ड में घूमें वही आज उन्होंने वार्ड नंबर 2 में भाजपा प्रत्याशी दीपक व्यास के समर्थन में जनसंपर्क किया।
जनसंपर्क के दौरान विधायक व्यास ने कहा कि वार्ड नंबर 2 में भाजपा प्रत्याशी दीपक व्यास के पक्ष में जबरदस्त माहौल है और भाजपा वार्ड नंबर 2 से जीत हासिल कर रही है।


