आपणी हथाई Election update:आगामी 9 सितंबर को बीकानेर में होंगे वाले निकाय चुनाव से पहले जहां एक ओर टिकट वितरण प्रक्रिया के चलते दावेदार असमंजस की स्थिति में है वही दूसरी ओर भाजपा और कांग्रेस की ओर से कई चौंकाने वाले नाम सामने आ रहे हैं। हालांकि अब तक दोनों ही दलों ने आधिकारिक प्रत्याशियों के नाम की घोषणा नहीं की है।
इन सबके के बीच वार्ड नंबर 73 से अनिल कल्ला का नाम सामने आया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अनिल कल्ला वार्ड नंबर 73 से कांग्रेस के प्रबल दावेदार हैं, बताया जा रहा है कि कल्ला ने नामांकन दाखिल करने के लिए सभी जरूरी तैयारी पूरी कर ली है, हालांकि अब तक कांग्रेस ने किसी भी वार्ड के लिए आधिकारिक प्रत्याशी के नाम का ऐलान नहीं किया है बावजूद इसके अनिल कल्ला का नाम वार्ड नंबर 73 से तय माना जा रहा है।
जहां वार्ड नंबर 73 से अनिल कल्ला के नाम ने राजनीतिक गलियारों में हलचल पैदा कर दी है वहीं वार्ड नंबर 58 में टिकट को लेकर हो रही देरी भी चर्चा का विषय बनीं है। वार्ड नंबर 58 से पूर्व पार्षद दुर्गादास छंगाणी कांग्रेस से टिकट की दावेदारी कर रहे हैं। अब तक उनकी टिकट कन्फर्म ना होने की वजह से उनके समर्थकों में बैचेनी बढ़ी हुई है। अब तक कांग्रेस ने किसी भी वार्ड में आधिकारिक प्रत्याशी का नाम नहीं दिया है जिसके चलते वार्ड नंबर 58 में पूर्व पार्षद के समर्थकों में बैचेनी दिखाई दे रही है।


