Homeपॉलिटिकल पाटाElection update: नगर निगम चुनाव पर वैश्य समाज हुआ एकजुट, 7 सितम्बर...

Election update: नगर निगम चुनाव पर वैश्य समाज हुआ एकजुट, 7 सितम्बर को होगा बड़ा निर्णय

आपणी हथाई Election update,बीकानेर नगर निगम चुनाव को लेकर बीकानेर वैश्य समाज एकजुट हो गया है। जैन समाज के एक प्रमुख उम्मीदवार के साथ कथित रूप से हुए राजनीतिक षड्यंत्र एवं विरोध के मामले को लेकर वैश्य समाज के विभिन्न वर्गों में रोष एवं असंतोष व्याप्त है, इसी विषय को लेकर वैश्य समाज की 7 सितम्बर 2026, सोमवार को भीनासर में एक बैठक का आयोजन किया जाएगा।

बैठक के बाद प्रेसवार्ता आयोजित कर पत्रकारों को निकाय चुनाव संबंधी वैश्य समाज के निर्णय की घोषणा की जाएगी। बैठक में समाज की एकता, राजनीतिक प्रतिनिधित्व, समाज के हितों की रक्षा तथा भविष्य में ऐसे मामलों में संगठित एवं सकारात्मक भूमिका सुनिश्चित करने सहित विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया जाएगा।

गौरतलब है कि विगत 2 सितम्बर को भी भीनासर के ओसवाल पंचायती भवन में वैश्य समाज की बैठक आयोजित की गई थी जिसमें समाज के प्रबुद्धजनों ने समाज के राजनैतिक उम्मीदवार के साथ हुए षड्यंत्र पर रोष जताया गया।



ताजा खबर