गहलोत सरकार ने निकाली सफाई कर्मचारियों की बड़ी भर्ती,भर्ती प्रक्रिया और योग्यता की पूरी डिटेल पढ़िए इस रिपोर्ट में - Aapni Hathai - आपणी हथाई
Thursday, January 22, 2026
Homeबीकानेरगहलोत सरकार ने निकाली सफाई कर्मचारियों की बड़ी भर्ती,भर्ती प्रक्रिया और योग्यता...

गहलोत सरकार ने निकाली सफाई कर्मचारियों की बड़ी भर्ती,भर्ती प्रक्रिया और योग्यता की पूरी डिटेल पढ़िए इस रिपोर्ट में

- Advertisement -Ads

चुनावी साल में गहलोत सरकार ने राजस्थान में सफाई कर्मचारियों की बड़ी भर्ती निकाली है। राजस्थान के 176 नगर निकायों में कुल 13184 पदों पर सफाई कर्मचारियों की भर्ती की जाएगी। भर्ती के लिए आवेदन ऑनलाइन मंगाए गए है। आवेदन की प्रक्रिया अगले महीने 15 मई से शुरू होकर 16 जून तक चलेगी। स्वायत शासन निदेशालय की ओर से इस भर्ती को निकाला गया है। आवेदक के पास एक साल का सफाई कार्य का अनुभव होना जरूरी है। आवेदक के पास जन आधार कार्ड होना जरूरी है। राजस्थान के नागरिकों को ही इस भर्ती में प्राथमिकता दी जाएगी। 18 से 40 वर्ष के बीच के युवा इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते है। चयन साक्षात्कार के आधार पर होगा,साक्षात्कार के लिए हर निकाय स्तर पर एक कमेटी का गठन किया जाएगा। भर्ती प्रक्रिया में कोई कानूनी बाधा या रोक न लग जाए इसलिए राजस्थान सरकार कोर्ट में कैविएट भी दाखिल करेगी।
मनोज रतन व्यास

- Advertisement -Ads

ताजा खबर