आईपीएल 2022 : रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु आईपीएल के इस सीजन में फुल फॉर्म में,लखनऊ को हराकर टीम पहुंची टॉप टू में - Aapni Hathai - आपणी हथाई
Monday, February 16, 2026
Homeखटाखट स्टोरीआईपीएल 2022 : रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु आईपीएल के इस सीजन में फुल...

आईपीएल 2022 : रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु आईपीएल के इस सीजन में फुल फॉर्म में,लखनऊ को हराकर टीम पहुंची टॉप टू में

- Advertisement -Ads

आपणी हथाई न्यूज,कल आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 18 रनों से हरा दिया। लखनऊ को जीत के लिए 182 रन बनाने थे लेकिन लखनऊ लक्ष्य से 18 रन पीछे रह गई। लखनऊ 8 विकेट खोकर 163 रन ही बना पाई। इस सीजन में बेंगलुरु की परफॉर्मेंस शानदार रही है। बेंगलुरु कल की जीत के साथ इस सीजन में 5 जीत दर्ज कर चुका है। बेंगलुरु पॉइंट टेबल में दूसरे स्थान पर पहुंच गई है। बेंगलुरु की ओर से कप्तान डुप्लेसी ने 96 रनों की आतिशी पारी खेली,आरसीबी की ओर से जोश हेजलवुड ने 4 विकेट चटकाए। विराट कोहली की खराब फॉर्म आईपीएल में भी जारी है, कोहली कल शून्य के स्कोर पर आउट हुए।
मनोज रतन व्यास

- Advertisement -Ads

ताजा खबर