HomeबीकानेरPolitics : मंत्री सुमित गोदारा की फिसली जुबान, मनमोहन सिंह को बताया...

Politics : मंत्री सुमित गोदारा की फिसली जुबान, मनमोहन सिंह को बताया प्रधानमंत्री

basic ad

आपणी हथाई न्यूज, बुधवार को राइजिंग राजस्थान समिट में प्रदेश के मंत्री और लूणकरणसर विधायक सुमित गोदारा की जुबान फिसल गई। मंत्री सुमित गोदारा अपने उदबोधन में पूर्व पीएम मनमोहन सिंह का उल्लेख कर रहे थे इस दौरान उन्होंने देश के वर्तमान पीएम नरेंद्र मोदी की जगह पीएम मनमोहन सिंह को बोल दिया।

मंत्री गोदारा ने भाषण की शुरूआत में देश में हुए आर्थिक विकास की चर्चा की। उन्होंने कहा- ‘वर्तमान में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह जी हैं।’ गोदारा यहीं नहीं रुके और बोलें कि जब प्रधानमंत्री ने शपथ ली तब देश अर्थव्यवस्था में 12वें नंबर पर था लेकिन आज पांचवें नंबर पर आ गया है।

इससे पहले उन्होंने पूर्व कांग्रेसी प्रधानमंत्री नरसिंहा राव की भी तारीफ की। गोदारा ने कहा- नरसिम्हा राव ने इकोनोमिक रिफॉर्म किया। इसके बाद अटल बिहारी वाजपेयी ने काम किया। वर्तमान में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह है, उन्होंने अर्थव्यवस्था को 12वें से 5 वें नंबर पर पहुंचा दिया है।



ताजा खबर