National Film Award : पहली बार शाहरुख खान-रानी मुखर्जी को बेस्ट एक्टर-एक्ट्रेस नेशनल अवार्ड की घोषणा, 12th फेल के विक्रांत मेस्सी के नाम की भी हुई घोषणा - Aapni Hathai - आपणी हथाई
Wednesday, December 10, 2025
HomeबीकानेरNational Film Award : पहली बार शाहरुख खान-रानी मुखर्जी को बेस्ट एक्टर-एक्ट्रेस...

National Film Award : पहली बार शाहरुख खान-रानी मुखर्जी को बेस्ट एक्टर-एक्ट्रेस नेशनल अवार्ड की घोषणा, 12th फेल के विक्रांत मेस्सी के नाम की भी हुई घोषणा

- Advertisement -Ads

आपणी हथाई न्यूज National Film Awards2025,बॉलीवुड में तीन दशक से ज्यादा समय के लम्बे करियर के बाद सुपरस्टार शाहरुख़ खान (Shahrukh Khan) को फ़िल्म जवान के लिए पहली बार 71वें नेशनल फ़िल्म अवार्ड में बेस्ट एक्टर का पुरस्कार देने का ऐलान किया है, किंग खान के साथ विक्रांत मेस्सी (Vikrant Messey) को फ़िल्म 12th फेल के बेस्ट अभिनेता का नेशनल फ़िल्म अवार्ड दिया जाएगा।

- Advertisement -Ads

 

रानी मुखर्जी (Rani Mukherjee) को फ़िल्म मिसेज़ चटर्जी वर्सेज नॉर्वे के सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार दिया जाएगा। रानी और विक्रांत का भी यह पहला नेशनल फ़िल्म अवार्ड है। सर्वश्रेष्ठ हिंदी फ़िल्म का नेशनल अवार्ड फ़िल्म कटहल को दिया जाएगा और बेस्ट फीचर फ़िल्म का पुरस्कार 12th फेल को दिया जाएगा।

 

गायिका शिल्पा राव (Shilpa Rao) को जवान के गीत “चलेया ” के लिए बेस्ट सिंगर घोषित किया गया है,PVNS रोहित को तमिल फ़िल्म बेबी के गीत मेल बेस्ट सिंगर का नेशनल पुरस्कार मिलेगा।
मनोज रतन व्यास

- Advertisement -Ads

ताजा खबर