HomeबीकानेरNokha: अणुव्रत समिति नोखा को उल्लेखनीय सेवा कार्यों के लिया नोखा प्रशासन...

Nokha: अणुव्रत समिति नोखा को उल्लेखनीय सेवा कार्यों के लिया नोखा प्रशासन द्वारा राजकीय  समारोह में किया गया सम्मानित

आपणी हथाई Nokha न्यूज,आज का दिन नोखा अणुव्रत समिति के लिए गौरव का दिन है । नोखा प्रशासन द्वारा आयोजित राजकीय मुख्य स्वतंत्रता दिवस समारोह में समिति के द्वारा पर्यावरण, नशामुक्ति व सामाजिक सरोकार के क्षेत्र में किए गए उल्लेखनीय कार्यों के लिए सम्मानित किया गया । इस अवसर पर निधि उडसरिया उपखण्ड अधिकारी नोखा,तहसीलदार नोखा, विकास अधिकारी, नोखा, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी नोखा , उपकोषाधिकारी नोखा सहित मंचासीन अधिकारियों ने यह सम्मान प्रदान किया ।

समिति के अध्यक्ष रमेश कुमार व्यास मंत्री गजेंद्र पारख ,वरिष्ठ उपाध्यक्ष इन्द्र चंद मोदी ,कोषाध्यक्ष हरि किशन शर्मा, सरंक्षण निर्मल भूरा, प्रतियोगिता आयोजन प्रभारी दिनेश उपाध्याय,जीवन विज्ञान प्रभारी सुनीता खिचड़, सह उपाध्यक्ष राजेन्द्रसिंह राठौड़, उपाध्यक्ष हंसराज भूरा, पूर्व अध्यक्ष मनोज घीया मीडिया प्रभारी राजेश अग्रवाल ,सहित कई पदाधिकारीयो ने यह सम्मान प्राप्त किया । इस अवसर पर समिति ने स्वच्छ नोखा हमारा अभिमान कार्यक्रम को आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया ।



ताजा खबर