

आपणी हथाई न्यूज,यूएस अकादमी सभागार, गोल मार्केट व्यास कॉलोनी में रविवार को नवयुवक कला मंडल के सहयोग से ओपन माइक कार्यक्रम का आयोजन किया गया । यह जानकारी देते हुवे कार्यक्रम के संयोजक गोरान बेनीवाल ने बताया की नगर की बाल व युवा प्रतिभाओं को मंच देने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम में कोमल बागवान, आतिफ़ बागवान, प्रियांशु कुमार, वीरेंद्र महावर, दीपक गोगलिया, विद्या केशवानी, वैष्णवी राना ,दिव्या प्रजापत सहित तीस से भी अधिक प्रतिभागियों ने अपनी स्वरचित कविता, गायन, कहानी वाचन, रैपर्स, स्टैंडअप कॉमेडी विधा में सम सामयिक विषयों की प्रस्तुतियां दी । कार्यक्रम के अध्यक्ष वरिष्ठ रंगकर्मी प्रदीप भटनागर ने कहा की युवाओं में कलात्मक अभिरुचियों का विकास करने के लिए इस तरह के आयोजन आवश्यक है । मुख्य अतिथि शिक्षाविद अशोक खत्री ने नवोदित कलाकारों के लिए विशेष प्रशिक्षण आयोजित करनेतथा कला को पाठ्यक्रम में शामिल करने की आवश्यकता बताई । विशिष्ठ अतिथि अभिषेक आनंद आचार्य ने ने कहा की व्यावसायिकता के इस दौर मे कला के द्वारा मूल्यों को सुरक्षित रखा जा सकता है । कार्यक्रम के समन्वयक उत्तम सिंह ने कहा की प्रयास रहेगा की इस तरह के आयोजन की निरंतरता बनी रहे ताकि नवोदित कलाकारों को मंच मिल सके । उन्होंने बताया की इस कार्यक्रम का मूल उद्देश्य युवाओं को कला के विभिन्न आयामों से जोड़ना तथा प्रतियोगिता के इस दौर में उन्हें बेहतर नागरिक बनाने का प्रयास करना है । युवाओं को कार्यक्रम का संचालन नवेद भाटी ने किया । इस अवसर पर रवि भाटी, फणीश्वर खत्री, नवेद भाटी, रोहित वाल्मीकि, विराज कुमार, जय खत्री ने अभिनय, नृत्य, गायन आदि की विभिन्न परम्पराओं तथा युवा शक्ति का उल्लेख करते हुवे कहा कि कला के द्वारा युवाओं में मानवीय मूल्यों का विकास किया जा सकता है


