Politics : शहर भाजयुमो का चल रहा हस्ताक्षर अभियान, गहलोत सरकार में भर्ती परीक्षा धांधली और बेरोजगारी भत्ता को लेकर.. - Aapni Hathai - आपणी हथाई
Wednesday, February 18, 2026
Homeखटाखट स्टोरीPolitics : शहर भाजयुमो का चल रहा हस्ताक्षर अभियान, गहलोत सरकार में...

Politics : शहर भाजयुमो का चल रहा हस्ताक्षर अभियान, गहलोत सरकार में भर्ती परीक्षा धांधली और बेरोजगारी भत्ता को लेकर..

- Advertisement -Ads

आपणी हथाई न्यूज,भारतीय जनता युवा मोर्चा नयाशहर मंडल अध्यक्ष नथमल लिम्बा ने बताया कि रीट भर्ती परीक्षा में धांधली और बेरोजगारी भत्ता देने को लेकर प्रदेश भर में हस्ताक्षर अभियान छेड़ा हुआ है। इसी कड़ी में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा बीकानेर शहर द्वारा आज नयाशहर मण्डल मंडल में हस्ताक्षर अभियान चलाया।

- Advertisement -Ads

भाजपा युवा मोर्चा बीकानेर शहर जिलाध्यक्ष वेद व्यास ने बताया कि इस अभियान के तहत प्रदेश की अशोक गहलोत सरकार को जड़ से उखाड़ने का संकल्प लिया गया है। व्यास ने बताया कि रीट भर्ती परीक्षा में धांधली और बेरोजगारों को भत्ता नहीं मिलने को लेकर भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा ने प्रदेश भर में हस्ताक्षर अभियान चलाया है। साथ ही इस दौरान भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने भर्ती परीक्षाओं में धांधली की निष्पक्ष जांच की मांग उठाई है।

भाजयुमो जिला मंत्री गिरिराज खत्री ने बताया कि भाजपा युवा मोर्चा पूरे बीकानेर शहर के सभी 8 मंडलो में युवा मोर्चा के कार्यकर्ता प्रत्येक बूथ और मंडल स्तर पर हस्ताक्षर अभियान चलाकर विरोध दर्ज कराएंगे

नयाशहर मंडल में हुए इस हस्ताक्षर अभियान में हेमंत कछावा,ऋषि परीक, भव्य भाटी, सूर्या सोनी, कैलाश मगलाव अजय गौरव मारू प्रेम भादानी राकेश भाटी शेकर सोलंकी, नारायण सुथार, बीरबल सोनी, राहुल मारू, सहित कई भाजपा युवा मोर्चा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

- Advertisement -Ads

ताजा खबर