Power Cut आपणी हथाई न्यूज,जीएसएस/फीडर रख-रखाव, पेड़ों की छंटाई आदि जो अत्यावश्यक है, के दौरान शुक्रवार 07 नवम्बर को प्रात: 08:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक विभिन्न स्थानों पर विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। जिसमें वेस्ता होटल के पास, जैन ढाबा, 400/440 केवी जीएसएस के पास, संगवा रेस्टोरेंट के पास, ठोलिया डेयरी के आस-पास, जय मां सिरेमिक, फ्रीडम शोरूम आदि के आस-पास का क्षेत्र शामिल है। वहीं, प्रात: 09:00 बजे से दोपहर 01:00 बजे तक भीनासर, सेठिया मोहल्ला, सामुदायिक भवन के पास, किस्मीदेसर, अमरपुरा बास का क्षेत्र शामिल है।


