Homeबीकानेरराजस्थान :चुनाव परिणाम के बाद सीएम शर्मा की होगी छुट्टी,पूर्व सीएम अशोक...

राजस्थान :चुनाव परिणाम के बाद सीएम शर्मा की होगी छुट्टी,पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने किया दावा

आपणी हथाई न्यूज, राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आज कहा कि राजस्थान में भाजपा की लोकसभा सीटे कम आने वाली है और कांग्रेस की परफॉरमेंस बढ़िया रहेगी, इसलिए चुनाव के परिणाम के बाद राजस्थान के वर्तमान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को बदला जा सकता है।
गहलोत ने कहा कि राजस्थान में भाजपा की बुरी हालत के लिए सीएम भजनलाल शर्मा नहीं है बल्कि सारा दोष पीएम मोदी और अमित शाह का है। गहलोत ने कहा कि अमित शाह ने हमारी सरकार के खिलाफ एक से बढ़कर एक झूठ बोले। अशोक गहलोत ने कहा कि राजस्थान में बिजली और कानून व्यवस्था की हालत खराब है। रिमोट से सरकार चलेगी तो यही हालात होंगे।
गहलोत ने कहा कि मेरी पूरी हमदर्दी सीएम शर्मा के साथ है, भाजपा के सेन्ट्रल नेतृत्व को भजनलाल शर्मा कोपूरा टर्म करने देना चाहिए। आज फिर से गहलोत ने कांग्रेस छोड़कर गए नेताओं को नालायक,निकम्मा और गद्दार कहा।
मनोज रतन व्यास



ताजा खबर