Homeखटाखट स्टोरीराजस्थान : नए शिक्षा सत्र से 10वीं-12वीं बोर्ड की दो परीक्षाएं होंगी,...

राजस्थान : नए शिक्षा सत्र से 10वीं-12वीं बोर्ड की दो परीक्षाएं होंगी, पहली फरवरी-मार्च में दूसरी मई-जून में : पढ़े पूरी खबर

Rajasthan आपणी हथाई न्यूज, राजस्थान में नए शिक्षा सत्र से राजस्थान माध्यमिक शिक्षा परिषद (RBSE) अब 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन साल में दो बार कराएगा, इसकी जानकारी शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने दी है।  दिलावर ने कहा कि साल में दो बार परीक्षाएं आयोजित की जाएगी सभी विद्यार्थियों को प्रथम परीक्षा अनिवार्य होगी जबकि उत्तीर्ण एवं पूरक विद्यार्थी अधिकतम तीन विषयों में द्वितीय अवसर परीक्षा देकर अपने अंक सुधारने का अवसर प्राप्त कर सकेंगे।

मंत्री दिलावर का कहना है कि दो परीक्षाओं का उद्देश्य विद्यार्थियों के लिए अधिक आवश्यक काम परीक्षा का भाव और बेहतर परिणाम की दिशा में सार्थक कदम होगा।

 

शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के अनुसार मुख्य परीक्षा फरवरी मार्च में आयोजित होगी और इसके नतीजे आने के बाद इस सत्र में दूसरी परीक्षा में जून में आयोजित कराई जाएगी जिसे द्वितीय अवसर परीक्षा कहा जाएगा दोनों परीक्षाएं पूरे पाठ्यक्रम पर आधारित होगी और पढ़ाई का प्लान भी एक जैसा ही होगा। इस परीक्षा की सबसे अच्छी बात यह है कि इसमें बेस्ट ऑफ टू का नियम लागू होगा यानी दोनों परीक्षाओं में से जो नंबर ज्यादा होंगे वही फाइनल रिजल्ट में गिने जाएंगे।

अगर कोई विद्यार्थी मुख्य परीक्षा में अनुपस्थित रहता है तो उसके लिए डॉक्टर का मेडिकल सर्टिफिकेट या जिला शिक्षा अधिकारी का प्रमाण पत्र दिखाने पर उसे दूसरी परीक्षा में बैठने की जरूर मिलेगी परीक्षा फीस दोनों के लिए समान रहेगी ।



ताजा खबर