Rajasthan : भारत-पाक सीमा पर संदिग्ध पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार, ये बताई पहचान.. - Aapni Hathai - आपणी हथाई
Wednesday, January 14, 2026
Homeखटाखट स्टोरीRajasthan : भारत-पाक सीमा पर संदिग्ध पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार, ये बताई पहचान..

Rajasthan : भारत-पाक सीमा पर संदिग्ध पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार, ये बताई पहचान..

- Advertisement -Ads

आपणी हथाई न्यूज, राजस्थान के बाड़मेर जिले से सटी भारत पाक सीमा पर रविवार की सुबह एक पाकिस्तानी नागरिक को बीएसएफ ने पकड़ लिया। अब तक मिली जानकारी के अनुसार 24 से 25 अगस्त की दरम्यानी रात को यह भारतीय सीमा में घुस गया। जिसके बाद बीएसएफ के जवानों को संदिग्ध के पैरों के निशान मिले। भारतीय सीमा सुरक्षा बल ने ऑपरेशन चलाकर इस युवक को बाड़मेर के सेड़वा थाना क्षेत्र नया ताल सीमा चौकी से गिरफ्तार किया है।Cont..

- Advertisement -Ads

 

प्रारम्भिक पूछताछ में इस पाकिस्तानी नागरिक ने खुद कक पाकिस्तान के खारोदी जिले के आकली गांव का बताया है। युवक की उम्र 21 वर्ष बताई जा रही है युवक ने अपना नाम जगसी कोली बताया है। फिलहाल बीएसएफ युवक से पूछताछ कर रही है।

- Advertisement -Ads

ताजा खबर