Rajasthan : सोशल मीडिया पर एक्टिविस्ट गोवर्धन सिंह की गिरफ्तारी का वीडियो हुआ वायरल, यह है पूरा मामला : पढें पूरी खबर - Aapni Hathai - आपणी हथाई
Tuesday, March 10, 2026
Homeखटाखट स्टोरीRajasthan : सोशल मीडिया पर एक्टिविस्ट गोवर्धन सिंह की गिरफ्तारी का वीडियो...

Rajasthan : सोशल मीडिया पर एक्टिविस्ट गोवर्धन सिंह की गिरफ्तारी का वीडियो हुआ वायरल, यह है पूरा मामला : पढें पूरी खबर

- Advertisement -Ads

आपणी हथाई न्यूज,आरटीआई एक्टिविस्ट, एडवोकेट गोवर्धन सिंह को आज राजस्थान उच्च न्यायालय जयपुर के आगे से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गोवर्धन सिंह की गिरफ्तारी का यह मामला सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं वीडियो में एडवोकेट गोवर्धन सिंह को सिविल ड्रेस में वहां मौजूद पुलिस गिरफ्तार कर ले जाती दिखाई दे रही है।

- Advertisement -Ads

फिलहाल गोवर्धन सिंह को
रेलवे स्‍टेशन जयपुर के पास स्थित पुलिस थाना सदर (पश्चिम) में गिरफ्तार कर रखा गया है। मिली जानकारी के अनुसार गोवर्धन सिंह को पुलिस ने एससी–एसटी एक्‍ट, राजकार्य में बाधा डालने व अभद्र व्‍यवहार करने जैसे आरोप में गिरफ्तार किया गया है। सोशल मीडिया में एक और वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें गोवर्धन सिंह के समर्थन में हाईकोर्ट वकील खड़े दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो में वकील पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठा रहे हैं साथ ही यह भी आरोप लगाया गया है कि गोवर्धन सिंह से मिलने के लिए उनके वकील को भी इजाजत नहीं दी गई है।

इस पूरे घटनाक्रम के बाद गोवर्धन सिंह ने अपने फेसबुक पेज पर दो अलग-अलग पोस्ट में अपने एनकाउंटर की भी आशंका जाहिर की है। गोवर्धन सिंह की गिरफ्तारी के बाद सोशल मीडिया पर गोवर्धन सिंह के समर्थक गहलोत सरकार के खिलाफ नाराजगी व्यक्त कर रहे हैं। हालांकि इस पूरे मामले में खबर लिखे जाने तक सरकार या पुलिस की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

- Advertisement -Ads

ताजा खबर