Homeखटाखट स्टोरीRajasthan Weather : मौसम ने ही निकाल दी इस बार 'नौतपा' की...

Rajasthan Weather : मौसम ने ही निकाल दी इस बार ‘नौतपा’ की सारी गर्मी, Rajasthan के इन जिलों में आज बारिश और आंधी का अलर्ट जारी

आपणी हथाई न्यूज, राजस्थान में मई महीने के आखिरी सप्ताह में मौसम में हुए अचानक बदलाव के चलते गर्मी को एकबारगी पूरी तरीके छूमंतर कर दिया है। पश्चिमी विक्षोभ के चलते राजस्थान के कई जिलों में बारिश देखने को मिली। अब मंगलवार 3 जून को केवल बाड़मेर और जैसलमेर को छोड़कर शेष सभी जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। पूराने 33 जिलों के हिसाब से आज 33 में से 31 जिलों में आंधी और बारिश आने की संभावना है। 21 जिलों में तो ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए भारी बारिश की चेतावनी भी जारी की गई है। इनमें अजमेर, अलवर, बारां, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ, जयपुर, झालावाड़, झुंझुनूं, कोटा, राजसमंद, सवाई माधोपुर, सीकर, टोंक, बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़, जोधपुर, नागौर, पाली और गंगानगर शामिल है। शेष 10 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।



ताजा खबर