दुनियादारी : नवाज शरीफ के समर्थकों ने दी इमरान खान की पूर्व पत्नी के बैडरूम में घुसने की धमकी, पुलिस से मदद की गुहार - Aapni Hathai - आपणी हथाई
Tuesday, January 20, 2026
Homeखटाखट स्टोरीदुनियादारी : नवाज शरीफ के समर्थकों ने दी इमरान खान की पूर्व...

दुनियादारी : नवाज शरीफ के समर्थकों ने दी इमरान खान की पूर्व पत्नी के बैडरूम में घुसने की धमकी, पुलिस से मदद की गुहार

- Advertisement -Ads

आपणी हथाई न्यूज,पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान का सियासी विरोध उनकी पहली पत्नी जेमिमा गोल्डस्मिथ को इंग्लैंड में सहन करना पड़ रहा है। इंग्लैंड में जेमिमा की 88 साल की माँ के घर के आगे नवाज शरीफ के सैंकड़ों समर्थकों ने हंगामा किया और जेमिमा को धमकी दी कि वह और उनके बच्चे घर से बाहर नही निकले तो वे उनके बेडरूम में घुस जाएंगे। जेमिमा ने ट्विटर पर वीडियो शेयर कर इंग्लैंड की पुलिस से मदद मांगी है।

- Advertisement -Ads

प्रोटेस्ट करने वाले लोग इमरान खान के प्रधानमंत्री रहते हुए कथित रूप से किए गए करप्शन का विरोध कर रहे थे। जेमिमा गोल्डस्मिथ इंग्लैंड के बड़े बिजनसमैन सर जेम्स गोल्डस्मिथ की बेटी है। इमरान और जेमिमा के दो बेटे है। इमरान ने जेमिमा से तलाक के बाद दो और शादियां की है। जेमिमा का कहना है इमरान से बरसो पहले तलाक ले चुकी उनका इमरान खान की राजनीति से क्या नाता है और पाकिस्तानी मूल के लोग उनके घर के आगे क्यों धरना दे रहे है और उनके बेडरूम में घुसने तक की धमकी दे रहे है।
मनोज रतन व्यास

- Advertisement -Ads

ताजा खबर