कल बरसिंगसर में होगा दंगल, रामेश्वर डूडी, लक्ष्मण कड़वासरा और मंत्री भंवर सिंह भाटी सहित... - Aapni Hathai - आपणी हथाई
Tuesday, January 20, 2026
Homeखटाखट स्टोरीकल बरसिंगसर में होगा दंगल, रामेश्वर डूडी, लक्ष्मण कड़वासरा और मंत्री भंवर...

कल बरसिंगसर में होगा दंगल, रामेश्वर डूडी, लक्ष्मण कड़वासरा और मंत्री भंवर सिंह भाटी सहित…

- Advertisement -Ads

बीकानेर के गांव बरसिंगसर में कल पूर्व सरपंच कानाराम गोदारा की पांचवी पुण्यतिथि पर पांच गांव कुश्ती केसरी दंगल मेला होगा। बरसिंहसर में आयोजित होने वाले इस दंगल में बरसिंगसर बासी,बरसिंहसर, लालमदेसर,स्वरूपदेसर,
गाढ़वाला और पलाना के निजी व सरकार विद्यालय के छात्र हिस्सा लेंगे।

- Advertisement -Ads

प्रतियोगिता में 35 से 45 वजन वर्ग वाले बालकेसरी, 46 से 55 वजन वर्ग तक किशोर केसरी, 56 से 65 कुमार केसरी, 66 से 80 केसरी व 81 से ऊपर वाले विजेता को मेला केसरी सम्मान से सम्मानित किया जाएगा।

आयोजकों ने बताया कि 21 मार्च को होने वाली इस दंगल में मुख्य अतिथि के रूप में राजस्थान स्टेट एग्रो इण्ड्रस्ट्रियल के अध्यक्ष रामेश्वर डूडी, ऊर्जा मंत्री भंवरसिंह भाटी, और भूदान बोर्ड के अध्यक्ष लक्षमण कड़वासरा मौजूद रहेंगे।

- Advertisement -Ads

ताजा खबर