दुनियादारी : रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच अमेरिकी राष्ट्र्पति बाइडेन की धमकी ! बोलें..हम जो करने जा रहे उसकी भनक पुतिन को नही - Aapni Hathai - आपणी हथाई
Tuesday, February 17, 2026
Homeखटाखट स्टोरीदुनियादारी : रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच अमेरिकी राष्ट्र्पति बाइडेन की धमकी !...

दुनियादारी : रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच अमेरिकी राष्ट्र्पति बाइडेन की धमकी ! बोलें..हम जो करने जा रहे उसकी भनक पुतिन को नही

- Advertisement -Ads

आपणी हथाई न्यूज,रूस और यूक्रेन के बीच पिछले एक हफ्ते से युद्ध जारी है। युद्ध के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन ने यूएस कांग्रेस को सम्बोधित करते हुए रूस को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा है कि रूस को पता ही नही है कि हम क्या करने वाले है। बाइडेन ने कहा कि पुतिन को गलतफहमी है कि वो यूक्रेन को कुचल देगा,हम ऐसा नही होने देंगे।

- Advertisement -Ads

बाइडेन ने कहा कि रूस की आर्थिक स्थिति एकदम बर्बाद हो चुकी है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने यूक्रेन को फिर एक अरब डॉलर की मदद देने की घोषणा की। बाइडेन ने कहा कि रूस ने दुनिया की नींव हिलाने की कोशिश की है। रूस को इसकी भारी कीमत चुकानी होगी। अब ये जंग लोकतंत्र बनाम तानाशाही की है और तानाशाही को बुरा अंजाम भुगतना ही होगा। बाइडेन ने आज कहा कि 27 देश यूक्रेन के साथ है रूस का शेयर बाजार 40 फीसदी नीचे गिर चुका है। अमेरिका ने अपना एयरस्पेस भी रूस के लिए बन्द कर दिया है। बाइडेन ने कहा कि हम नाटो देशों की एक इंच जमीन भी रूस को नही हड़पने देंगे।
मनोज रतन व्यास

- Advertisement -Ads

ताजा खबर