Homeखटाखट स्टोरीबीकानेर : फूड पॉइजनिंग से महिला की मौत, चार लोग अब भी...

बीकानेर : फूड पॉइजनिंग से महिला की मौत, चार लोग अब भी उपचाराधीन

आपणी हथाई न्यूज, बीकानेर जिले की लूणकरण तहसील के बड़ेरण ग्राम के चक तेजाणा की रोही स्थित खेत की ढाणी में गुरुवार को एक परिवार फूड प्वाइजनिंग का शिकार हो गया। जिसके चलते उसे परिवार को पीबीएम अस्पताल में भर्ती करवाया गया । अब इन्हीं में से एक फूड पॉइजनिंग की शिकार हुई एक महिला की मौत हो गई है

 

अब तक सामने आई जानकारी के अनुसार गुरुवार की दोपहर खाना खाने के बाद अचानक उल्टी और सिरदर्द की शिकायत होने के बाद करीब रात 2:00 बजे महावीर पुत्र बिरजाराम नायक ,कांता (28) पत्नी महावीर नायक, नीतू पुत्री महावीर नायक, सुमित पुत्र महावीर नायक व आईना पुत्री शंकर लाल को लूणकरणसर के उपजिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

 

यहां हालात में सुधार नहीं होने पर बीकानेर के पीबीएम अस्पताल में रेफर कर दिया गया इस दौरान रास्ते में महिला कांता पत्नी महावीर नायक ने दम तोड़ दिया वहीं अन्य फूड पॉइजनिंग के शिकार हुए रोगियों को पीबीएम अस्पताल में भर्ती करवाया गया है जहां अब उनकी हालत में सुधार होना बताया जा रहा है।



ताजा खबर