Homeक्राइमBikaner: बीकानेर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नशा तस्कर के अवैध निर्माण पर...

Bikaner: बीकानेर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नशा तस्कर के अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर

आपणी हथाई न्यूज, बीकानेर पुलिस व प्रशासन द्वारा एक बड़ी कार्रवाई कर तस्कर द्वारा किए जा रहे अवैध निर्माण को बुलडोजर के जरिए ध्वस्त कर दिया गया। जानकारी के अनुसार शहर के सदर थाना क्षेत्र में भुट्टों के बास स्थित तस्कर मेहन्दी हसन उर्फ महेन्द्र के अवैध निर्माण को  पुलिस की मौजूदगी में ध्वस्त कर दिया गया। इस दौरान क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात रहा। पुलिस प्रशासन की इस सख्त कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।

आरोपी मेहन्दी हसन के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट सहित करीब 7 मामले दर्ज हैं। पूरी कार्रवाई आईजी और एसपी के निर्देशन में की गई। मौके पर थानाधिकारी सुरेन्द्र पचार खुद मौजूद रहे। बीकानेर विकास प्राधिकरण के अतिक्रमण निरोधी दस्ते ने पट्टे के अतिरिक्त जमीन पर बने अंडरग्राउंड व कमरेको बुलडोजर के जरिए ध्वस्त कर दिया गया।



ताजा खबर