Homeखटाखट स्टोरीBikaner : बीकानेर में परिवारों को जोड़ने की अनूठी पहल, “रिश्तों की...

Bikaner : बीकानेर में परिवारों को जोड़ने की अनूठी पहल, “रिश्तों की राह” 15 मई को होगा आयोजित

आपणी हथाई न्यूज, शहर में परिवारों के बीच बढ़ती दूरियों को कम करने और स्वस्थ जीवनशैली को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से एक अनूठा आयोजन “रिश्तों की राह – दो कदम अपनों के संग” आगामी 15 मई 2026 को भ्रमण पथ, बीकानेर में आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम का आयोजन दिशोदय स्पोर्ट्स फाउंडेशन, बीकानेर द्वारा किया जा रहा है।

यह आयोजन केवल एक पैदल यात्रा नहीं, बल्कि परिवारों को एक साथ समय बिताने, आपसी संवाद बढ़ाने और सामाजिक जुड़ाव को मजबूत करने की एक सार्थक पहल है। वर्तमान मोबाइल युग में जहां परिवारों के सदस्य एक-दूसरे से दूर होते जा रहे हैं, वहीं यह कार्यक्रम “चलें दो कदम, अपनों के संग” के संदेश के माध्यम से रिश्तों को पुनः सशक्त बनाने का प्रयास करेगा।

कार्यक्रम में शहर के 500 से अधिक परिवारों के भाग लेने की संभावना है, जिसमें बच्चे, युवा और बुजुर्ग — तीन से चार पीढ़ियों वाले परिवार शामिल होंगे। आयोजन स्थल पर प्रतिभागियों के लिए विभिन्न मनोरंजक गतिविधियाँ, विशेष प्रतियोगिताएँ एवं आकर्षक पुरस्कार भी रखे गए हैं, जिससे यह कार्यक्रम एक उत्सव का रूप लेगा।

आयोजन समिति के अनुसार, इस पहल का मुख्य उद्देश्य समाज में “स्वस्थ परिवार, स्वस्थ समाज” की भावना को मजबूत करना और लोगों को नियमित शारीरिक गतिविधियों के प्रति जागरूक करना है।

कार्यक्रम के लिए पंजीकरण प्रारंभ हो चुके हैं। इच्छुक परिवार इस अवसर का लाभ उठाकर इस सामाजिक पहल का हिस्सा बन सकते हैं।प्रतिभागी 9602997890 पर WhatsApp संदेश भेजकर घर बैठे आसानी से अपना पंजीकरण करवा सकते हैं।
संपर्क: 9602997890
ईमेल: dishodyasportsfoundation@gmail.com



ताजा खबर