

आपणी हथाई न्यूज, स्वामी केशवानन्द राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय में दिनेश चूरा को विश्वविद्यालय का नया कोषाधिकारी नियुक्त किया गया है। कार्यभार संभालने के बाद से ही उन्हें शिक्षाविदों, अधिकारियों और शुभचिंतकों की ओर से बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।
दिनेश चूरा की इस पद पर नियुक्ति को विश्वविद्यालय के वित्तीय प्रबंधन के लिए एक सकारात्मक कदम माना जा रहा है। अपनी कार्यकुशलता और प्रशासनिक अनुभव के लिए पहचाने जाने वाले चूरा से विश्वविद्यालय प्रशासन को काफी उम्मीदें हैं। पदभार ग्रहण करने के दौरान उन्होंने विश्वविद्यालय की वित्तीय
उनकी इस नई उपलब्धि पर विप्र फउंडेशन के भंवर पुरोहित, शिक्षाविद सुभाष जोशी व संदीप जोशी सहित बीकानेर के गणमान्य नागरिकों, और उनके मित्रों ने प्रसन्नता व्यक्त की है। विश्वविद्यालय परिवार ने भी नए कोषाधिकारी का गर्मजोशी से स्वागत किया और आशा व्यक्त की कि उनकी विशेषज्ञता संस्थान के विकास में मील का पत्थर साबित होगी।


