Homeमनोरंजनबॉलीवुड:किंग खान-सलमान को बड़े पर्दे पर देखने के लिए फैन्स को करना...

बॉलीवुड:किंग खान-सलमान को बड़े पर्दे पर देखने के लिए फैन्स को करना होगा 3 साल इंतज़ार, इस वजह से डिले हो रही है टाईगर VS पठान

आपणी हथाई न्यूज,सिनेमाप्रेमियों को दो बड़े सुपरस्टार्स शाहरुख खान और सलमान खान को फिल्मी पर्दे पर फिर से देखने के लिए कम से कम 3 साल और इंतजार करना होगा।यशराज बैनर के आदित्य चोपड़ा जो शाहरुख और सलमान खान के साथ टाईगर वर्सेज पठान फ़िल्म बनाने वाले है, यह फ़िल्म अब 2026 में शुरू होगी और 2027 में रिलीज की जाएगी। शाहरुख खान और सलमान खान को एक साथ लाने के लिए आदित्य चोपड़ा पर्दे के पीछे लंबी प्लानिंग कर रहे है, इसलिए फ़िल्म की पूरी डिजाइन और ड्राफ्टिंग में वक्त लग रहा है। 2026 में 100 दिनों में टाईगर वर्सेज पठान फ़िल्म की शूट होगी।

यह बड़ी फिल्म इसलिए भी लेट हो रही है क्योंकि सलमान खान को सूरज बड़जात्या और करण जौहर की दो बड़ी फिल्में पूरी करनी है। शाहरुख खान को इस बीच पठान 2 भी कम्प्लीट करनी है। टाईगर वर्सेज पठान यशराज बैनर के स्पाई यूनिवर्स की सबसे महंगी और भव्य फ़िल्म होगी,इसलिए इसके निर्माण में अब थोड़ी और देरी होगी और फ़िल्म 2027 में थिएटर्स में लगेगी।
मनोज रतन व्यास



ताजा खबर