बॉलीवुड:रिलीज से पहले ही पुष्पा 2 ने कमा लिए 1000 करोड़! अल्लू अर्जुन की फ़िल्म ने रिलीज से पहले इतना पैसा कमाने वाली पहली फ़िल्म बनी - Aapni Hathai - आपणी हथाई
Wednesday, December 10, 2025
Homeमनोरंजनबॉलीवुड:रिलीज से पहले ही पुष्पा 2 ने कमा लिए 1000 करोड़! अल्लू...

बॉलीवुड:रिलीज से पहले ही पुष्पा 2 ने कमा लिए 1000 करोड़! अल्लू अर्जुन की फ़िल्म ने रिलीज से पहले इतना पैसा कमाने वाली पहली फ़िल्म बनी

- Advertisement -Ads

आपणी हथाई न्यूज,साउथ के युवा सुपरस्टार अल्लू अर्जुन और अब पुष्पा से पैन इंडिया स्टार बने सुपरस्टार की नई फिल्म पुष्पा 2 इस साल 15 अगस्त 2024 को रिलीज होने वाली है। हाल ही में पुष्पा 2 का टीजर रिलीज किया गया था जिसे लोगो ने खूब पसंद किया था।
बॉलीवुड और साउथ इंडस्ट्री के सूत्र बता रहे है कि पुष्पा 2 रिलीज से पहले ही 1000 करोड़ के करीब कमा चुकी है।
पुष्पा 2 के हिंदी डब थिएटर अधिकार करीब 200 करोड़ में बिके है। सिर्फ दक्षिण भारत में ही पुष्पा 2 के थिएटर राइट्स 270 करोड़ रुपए में बिके है। भारत के बाहर की रिलीज के लिए करीब 100 करोड़ की डील की गई है। सिर्फ थिएटर राइट्स से ही अल्लू अर्जुन को रिलीज से पहले ही 570 करोड़ रुपए मिल गए है।

- Advertisement -Ads

ओटीटी प्लेटफार्म नेटफ्लिक्स ने पुष्पा 2 के लिए 275 करोड़ देने की पेशकश की है। इसके अलावा पुष्पा 2 के ऑडियो और यूट्यूब स्ट्रीमिंग राइट्स संगीत कम्पनी टी सीरीज के पास है। टी सीरीज ने पुष्पा 2 के संगीत के लिए कितना भुगतान किया है यह तो सामने नही आया है, लेकिन डील कम से कम 40 करोड़ से कम की नही हुई होगी। इससे इतर पुष्पा 2 के सेटेलाइट राइट्स भी बहुत बड़े दाम में बिकने की खबरें आ रही है। सभी राइट्स बेचकर अल्लू अर्जुन अपने घर करीब 1000 करोड़ ले जा चुके है। फ़िल्म के बिजनेस से प्रॉफिट शेयर और भी बढ़ सकता है। पुष्पा 2 में अल्लू अर्जुन के साथ रश्मिका मंदाना नजर आएगी। फ़िल्म का निर्देशन सुकुमार ने किया है।
मनोज रतन व्यास

- Advertisement -Ads

ताजा खबर